बागेश्वर, अगस्त 5 -- कपकोट। नगर क्षेत्र में शिवालय वार्ड पर शिव पुराण का आयोजन चल रहा है। कथावाचक चंद्र प्रकाश जोशी शिव की महिमा के विस्तार पूर्वक जानकारी दे रहे हैं। मुख्य यजमान राजेंद्र सिंह काकोटी निभा रहे हैं। हर शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी ने भंडारा कराया। इस अवसर पर व्यवस्थापक नवीन जोशी, प्रकाश सिंह काकोटी, गोपाल सिंह कपकोटी, जमन सिंह बिष्ट, जगदीश जोशी, तारा सिंह कपकोटी, गजेंद्र कपकोटी दरबार सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.