साहिबगंज, फरवरी 22 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मंगलहाट गढ़तालाब स्थित राजा मानसिंह शिव मंदिर में 15 से 23 फरवरी तक आयोजित शिव महापुराण ज्ञान महायज्ञ में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ रही है। रविवार की देर शाम से शिव महापुराण कथा में धनंजय वैष्णव ने कहा कि शिव पुराण 18 पुराणों में से एक है। इसमें भगवान शिव की लीलाओं व कथाओं का वर्णन मिलता है। इस पुराण में शिव की महिमा को कथाओं के रूप में बताया गया है। ऐसे में यदि आप शिव पुराण का पाठ करते हैं तो इससे आपको अनगिनत लाभ मिल सकते हैं। शिव पुराण की कथा से संतानहीन लोगों सतांन की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही गंभीर रोगों से भी समस्त परिवार के मुक्ति मिलती है।सोमवार को प्रवचन कर्ता धनंजय वैष्णव महाराज के द्वारा किया जाएगा हवन, विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...