बहराइच, मार्च 21 -- जरवलरोड, संवाददाता। हरनी चौराहे पर नव निर्मित शिव मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय शिव पुराण की कथा के दूसरे दिन अयोध्या धाम से पधारे नारायणाचार्य के द्वारा सृष्टि खण्ड एवं भगवान शिवलिंग के उत्पत्ति का रहस्य बताया गया। अपने कथा के दौरान उन्होंने बताया कि शिव का निराकार रूप ही शिव लिंग है जिसकी उत्पत्ति शिवरात्रि को हुआ। जिसका प्रथम दर्शन भगवान विष्णु एवं ब्रह्मा जी को कल्याणकारी रूप का दर्शन हुआ है। केवल शिव लिंग की पूजा करने मात्र से समस्त देवताओं का पुजन होता है। और शिव धाम की प्राप्ति होती है। आचार्य पंडित हृदय नारायण शास्त्री,शिव गोविंद शास्त्री कथा आयोजक तरुण चंद्र शुक्ला,कौशला धीश शुक्ला के अलावा विनोद शुक्ला,पद्माकर शुक्ला अभय शंकर,अखिलेश शुक्ला पंकज शुक्ला,दीप भान सिंह, मनीष कश्यप शशि कांत सिंह सहित दर्जनों भक्त रहे।...