धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद, वरीय संवाददाता बैंक मोड़ शांति भवन स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सोमवार से श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री भजन गंगा समिति की ओर से आयोजित अनुष्ठान की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। जय श्रीराम के जयघोष से बैंक मोड़ एवं आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हुआ। कलश यात्रा के उपरांत राधा कृष्ण मंदिर, शांति भवन में विधिवत पूजन एवं श्रीरामचरित मानस पारायण संपन्न हुआ। दोपहर तीन बजे से प्रारंभ श्रीराम कथा में कथावाचक पंडित उदय तिवारी ने मंगलाचरण, नाम महिमा तथा शिव चरित्र एवं शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान पंडित उदय तिवारी ने कहा कि शिव और पार्वती श्रद्धा और विश्वास के जीवंत स्वरूप हैं। माता पार्वती की अटूट श्रद्धा और भगवान शिव का अडिग वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.