बरेली, नवम्बर 7 -- बरेली। सुभाष नगर रेलवे स्टेशन के पास आयोजित महापुराण ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का वर्णन हुआ। कथा वाचक हर्षित उपाध्याय ने विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि शिव-पार्वती का मिलन सृष्टि के संतुलन और भक्ति का प्रतीक है। कथा का वर्णन सुनकर भक्त हर-हर महादेव के जयघोष करने लगे। मुख्य यजमान पंकज पाठक ने पूजा-अर्चना की। पुष्प वर्षा, शंख-ध्वनि और डमरू की गूंज से वातावरण शिवमय हो उठा। कथा स्थल पर हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.