भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के विवाह से जुड़ी सदियों पुरानी परंपराएं आज भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाई जाती है। 15 फरवरी को महाशिवरात्री पर शहर के शिवालयों में विवाह उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। शिव विवाह को लेकर मंदिरों में मंडप पूजन, हल्दी, तिलक और अन्य वैवाहिक रस्में विधि-विधान से संपन्न कराई जाएगी। इस दिन शहर के कई मंदिरों से भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी, जिसमें बैलगाड़ी, घोड़े, भूत, प्रेत, दैत्य और देव की जीवंत झांकी का आयोजन भी किया जायेगा। वहीं, सलेहपुर स्थित प्राचीन बेलानाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया कि इस मंदिर का इतिहास लगभग दो सौ वर्ष स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.