भागलपुर, जनवरी 12 -- कहलगांव नगर के उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थित बाबा जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शिवमहापुराण कथा के छठे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कथा वाचिका जया मिश्रा ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की दिव्य कथा का भावपूर्ण एवं विस्तार से वर्णन किया। कथा में शिव-पार्वती विवाह को धूमधाम से संपन्न होने का प्रसंग सुनाया गया, जिसमें सभी देवता तथा भूत-प्रेत बाराती के रूप में सम्मिलित हुए। कथावाचिका जया मिश्रा ने बताया कि शास्त्रों में 752 श्लोक केवल नारी धर्म की शिक्षा के लिए वर्णित हैं। कथा में कार्तिकेय जन्म की कथा का भी वर्णन हुआ, जिसमें शिव तेज से भगवान कार्तिकेय के प्राकट्य की दिव्य लीला सुनाई गई। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा परिसर शिवमय वातावरण से गूंज उ...