हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी, संवाददाता। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित शिवकथा में सोमवार को पांचवें दिन शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कथाव्यास डॉ. सर्वेश्वर ने विवाह का विस्तृत प्रसंग सुनाया। इसके साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान राजेश अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सज्जन लाल वर्मा, उषा वर्मा, डॉ जेआर धपोला, निर्मला धपोला, अंकित शर्मा, गीता बलूटिया, बंशीधर भगत, दीप्ति चौपाल, हेमंत, प्रीति आर्य, प्रमोद पंत, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...