हल्द्वानी, अप्रैल 23 -- हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट ने श्री 1008 हैड़ाखान बाबा आश्रम में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। व्यास मनोज पाठक संगीतमय रामकथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के द्वितीय दिवस पर शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया गया। इस मौके पर खीमानंद पांडे, पुष्पा पांडे, अर्जुन सिंह, खष्टी सुयाल, निर्मला रूवाली, संगीता मेहरा, ममता रूवाली, हेम चंद्र पंत, प्रकाश जोशी, हर्षवर्द्धन पांडे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...