वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी। पक्की बाजार स्थित प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर में महाशिवरात्रि पर बाबा भोलेनाथ की पारंपरिक रस्मों, प्रसाद वितरण एवं भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। 14 फरवरी को मंदिर परिसर में बाबा की हल्दी एवं मेहंदी की रस्म होगी। इसी दिन शाम 4 बजे से बाबा की विशेष झांकी के दर्शन भक्तों को प्राप्त होंगे। मुख्य आयोजक किरन तिवारी ने बताया कि 15 फरवरी को प्रातःकाल बाबा का विशेष शृंगार होगा। दोपहर दो बजे से आलू-दम एवं ठंडाई का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। शाम 7 बजे भव्य शिव बारात ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ निकाली जाएगी। शिव बारात मंदिर से प्रारंभ होकर कचहरी, अर्दली बाजार होते हुए पुनः पक्की बाजार स्थित शिव-पार्वती मंदिर पहुंच कर विराम लेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...