मिर्जापुर, फरवरी 15 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र के खुटहा स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के अंतिम दिन रविवार को कथावाचक विंध्य पीठाधीश्वर लक्ष्मणाचार्य महराज ने श्रीराम चरित मानस की महिमा व शिव पार्वती विवाह का वर्णन किया। कथावाचक लक्ष्मणाचार्य महराज ने कहा कि रामचरित मानस ने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को बचाए रखा है। गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना कर सनातन धर्म को जागृत करने का कार्य किया है। जिस घर में रामचरित मानस का पाठ होता है वहां प्रभु राम की कृपा बनी रहती है। लक्ष्मणाचार्य महराज ने शिव पार्वती विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव की महिमा अपरम्पार है। मां पार्वती ने शिव को प्राप्त करने के लिए कठिन तपस्या की। भगवान भोलेनाथ ने प्रसन्न होकर उनसे विवाह किया। भगवान शिव की अद्भुत बरात और अनोखे विवाह का व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.