औरैया, जनवरी 22 -- अछल्दा। अछल्दा विकासखंड के रूपपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन भावपूर्ण रहा। कथावाचक रजनेश शास्त्री ने इस अवसर पर भगवान शिव और पार्वती के विवाह की प्रसिद्द कथा सुनाई, जिसे सुन श्रद्धालु भावुक हो उठे। रजनेश शास्त्री ने बताया कि यह कथा हिंदू धर्म और संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। कथा के अनुसार पार्वती ने भगवान शिव को पति बनाने के लिए कठोर तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया और उनका विवाह संपन्न हुआ। इस विवाह को हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। कथा में गिरवर सिंह यादव, प्रधान नरेंद्र सिंह, अरविंद, राहुल, अमन, मोहित, दीपू, मनीष सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने कथा का आनंद लिया और भगव...