भदोही, फरवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती के मिलन का महापर्व शिवरात्रि जिले में 15 फरवरी को मनाया जाएगा। अब समय काफी कम बचा हुआ है। ऐसे में भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दिया हैं। जिले में दर्जनों स्थानों पर बारात निकाली जाएगी। मंदिरों को सजाने एवं संवारने का काम इन दिनों चल रहा है। बता दें कि महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर प्रबंधन के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से भी तेजी से तैयारियां जारी हैं। देवालयों को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। वहीं शिवरात्रि पर होने वाले विभिन्न आयोजनों की रुपरेखा तैयार की जा रही है। आयोजक शिव बारात के साथ ही जागरण तथा पूजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.