दुमका, फरवरी 16 -- दुमका, प्रतिनिधि। सार्वजनिक मंदिर मुनिबाबा कुटिया में शिव-पार्वती की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार से किया जाएगा। पहले दिन महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के बाद पूजा-अर्चना शुरू किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के बाद रात्रि 8 बजे कुमारी भोजन,ब्राह्मण भोजन एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बासुकीनाथ धाम के पुरोहितों को बुलाया गया है। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे इलाकों का वातावरण भक्तिमय हो गया है। मुहल्ले के लोग प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.