रांची, मार्च 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी के हुटुप गौशाला धाम में चल रहे नौ दिवसीय श्री राम कथा महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को कथा सुनने लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुप्रसिद्ध कथा वाचक संगीता किशोरी ने श्रद्धालुओं को श्रीशिव-पार्वती विवाह की अद्भुत कथा सुनाई। इस कथा में भगवान शिव तथा माता पार्वती के अद्भुत प्रेम और त्याग की गाथा को बताया। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिव पार्वती का विवाह केवल एक सांसारिक मिलन नहीं था, बल्कि यह एक आध्यात्मिक संबंध का प्रतीक है, जो भक्तों को सच्चे प्रेम, समर्पण और भक्ति का मार्ग दिखाता है। भगवान शिव, जो संन्यासियों के परम प्रतीक माने जाते हैं, ने माता पार्वती से विवाह करके संसारिकता का पालन किया। जबकि, माता पार्वती ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.