गिरडीह, फरवरी 14 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ के हरला स्थित बसरिया महादेव प्रांगण में चल रहे ग्राम देवी एवं शिव पार्वती अचल प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर इलाके का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। गुरुवार को चतुर्थ दिवस प्रवचन के दौरान श्रीधाम वृंदावन से आईं कथावाचिका देवी हेमलता शास्त्री ने कहा कि धर्म लोगों को सही मार्ग पर चलने की सीख देता है। धर्म मनुष्य का आंतरिक विषय है जिसे धारण किया जाता है। धर्म रक्षण और पोषण करने के लिए है। मनुष्य को विधि को धारण और निषेध का त्याग करना चाहिए। मनुष्य को क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए यह जानते हुए भी वह लोभ और स्वार्थ के कारण वैसा नहीं करता है। देवी शास्त्री ने बलिप्रथा को मंदिरों में पूरी तरह से बंद करने की बात कहते हुए कहा कि मांसाहार मनुष्य का भोजन नहीं है। यह स्वास्थ्य के लिए भी अनुकूल नहीं है । किसी ...