कोडरमा, फरवरी 15 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखार पंचायत के कटरियाटांड़ में कालेश्वर नाथ मंदिर निर्माण के अवसर पर आयोजित शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन भव्य जागरण कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन यज्ञ समिति के संरक्षक महावीर यादव एवं राजद नेता सुबाश यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद देर रात तक भक्ति रस की धारा बहती रही। प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका निशा दूबे एवं गायक विकास संगम द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते और जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम में राजू हलचल की टीम द्वारा प्रस्तुत माँ दुर्गा द्वारा महिषासुर वध की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। टीम द्वारा...