संभल, फरवरी 8 -- तहसील क्षेत्र के गांव फरीदपुर स्थित मंदिर में शनिवार को शिव परिवार की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस पावन अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा। मूर्ति स्थापना का शुभ आयोजन डॉ. ललतेश यादव के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर आहुतियां दी गईं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके उपरांत सुंदरकांड का पाठ हुआ। जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे और कन्या भोज का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर आराम सिंह, बनवारी यादव, डॉ. विकास यादव, संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.