गंगापार, जून 12 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा क्षेत्र के कुखुड़ी गांव निवासी शिव नारायण मिश्र को भाजपा दिघिया मंडल का मंत्री नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा दिघिया मंडल अध्यक्ष सुब्बा लाल प्रजापति ने बताया कि जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के निर्देश पर शिव नारायण मिश्र को दिघिया मंडल भाजपा का मंत्री नियुक्त किया गया है। बैठक में मौजूद विवेक मिश्र अधिवक्ता, डॉ आनंद चौबे भाजपा नेता, राम सिंह पटेल पूर्व प्रधान तथा तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नए दायित्व के लिए उनको बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...