सोनभद्र, जनवरी 11 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। धर्म प्रचारक रामायण रामलीला मंडल की तरफ से घोरावल नगर में आयोजित रामलीला में शनिवार की रात परशुराम लक्ष्मण संवाद, श्रीराम सीता विवाह का मंचन किया गया। परशुराम लक्ष्मण का संवाद सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मंचन के दौरान दिखाया गया कि शिव धनुष भंग होने की आवाज पूरे ब्रह्मांड में गूंजती है। तपस्या कर रहे भगवान परशुराम की समाधि भी शिव धनुष टूटने के बाद भंग हो जाती है। इसके बाद परशुराम मिथिला में राजा जनक के दरबार में प्रवेश करते हैं। सीता, जनक को आशीर्वाद देकर राम लक्ष्मण का परिचय पूछते हैं। राज दरबार में तमाम राजाओं और भंग हुए शिव धनुष को देखकर सब समझ जाते हैं और भयंकर क्रोध व्यक्त करते हुए पूछते हैं कि धनुष किसने तोड़ा है, उसका नाम बताओ, उसे मैं दंड दूंगा। इसके बाद परशुराम और लक्ष्मण में जमकर ...