बदायूं, फरवरी 5 -- बदायूं। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती की परंपरा के अनुसार एकदिवसीय सघन अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अवलोकनकर्ता बनवारी लाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन, और वंदना सत्र का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। अवलोकनकर्ताओं ने कक्षाओं में शिक्षण कार्य के साथ-साथ छात्र छात्राओं के अधिगम स्तर और व्यवहार का आकलन किया। कार्यक्रम में आचार्यों और अभिभावकों से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की प्रगति और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। समापन पर अवलोकनकर्ताओं ने विद्यालय के संस्कारक्षम वातावरण पर संतोष व्यक्त करते हुए सुधार हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.