रांची, दिसम्बर 19 -- रांची, संवाददाता। झारखंड पुलिस के रांची जिला बल में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) शिव कुमार दत्त का चयन 8वीं राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स के लिए किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की यह खेल प्रतियोगिता 27 जनवरी से महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होगी। शिव कुमार दत्त के राष्ट्रीय टीम में चयनित होने पर मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन (झारखंड), राज्य के खेल प्रेमियों और पुलिस के वरीय अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...