नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी आने से पहले प्रयागराज गए थे। यहां उनके साथ-साथ रहे एक नन्हें बालक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। त्रिपुंड लगाए सीएम योगी के साथ गंगा पूजन से लेकर निषादराज जयंती के उपलक्ष्य में शृंग्वेरपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में भी साथ-साथ नजर आया। अपनी आभा से तो बच्चे ने लोगों को आकर्षित ही किया मंच पर जब उसने माइक पकड़ा तो हर कोई हैरान रह गया। उसके मुख से शिव तांडव स्त्रोतम सुनकर तो सीएम योगी भी मंत्रमुग्ध हो गए। इस मासूम का नाम श्रीश बाहुबली है। सीएम जब मंच पर आए तो यह मासूम इलाहाबाद पश्चिमी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह के बगल में बैठा था। सीएम आए तो बच्चे को इशारा करके अपने पास बुला लिया। अभी उससे कुछ बात ही करते कि उसका प्रतिभा का दर्शन करने का मौका मिल गया। उसने माइक पकड़ा और बेहद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.