हरदोई, दिसम्बर 26 -- हरदोई, संवाददाता। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव "फ्रॉस्टी फिएस्टा कार्निवल" का भव्य, रंगारंग और यादगार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और बहुआयामी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि बाल मुकुंद प्रसाद जिला विद्यालय निरीक्षक एवं डॉ. अजित सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी, विशिष्ट अतिथि प्रदीप त्यागी जोनल मैनेजर, शुगर मिल हरियावां, आलोक मिश्रा हेड-मानव संसाधन तथा शिक्षाविद माधुरी मिश्रा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के अध्यक्ष हरि ओम गुप्ता एवं लवकुश गुप्ता ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया। अतिथियों ने विद्यालय द्वारा शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और तार्किक क्षमता के विकास हेतु कि...