कन्नौज, दिसम्बर 26 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के अशोक नगर में ईश्वरी प्रजापिता विश्व विद्यालय में तमाम अनुआईयों ने शाखा संचालिका राजयोगी ब्रम्हा कुमारी ने शिव शक्ति की महिमा को बताकर अनुयाइयों को भक्ति में सराबोर किया। कस्बे के अशोक नगर में ईश्वरी प्रजापिता ब्रम्हा कुमारी विश्व विद्यालय में सत-संग का आयोजन किया गया। जिसमें अपने अनुआईयों को संबोधित करते हुए किरण कुमारी ने बताया कि शिव ही परमपिता परमात्मा का स्वरूप हैं। इसकी अराधना करने से मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। शिव ही एक मात्र तत्व है तो मानव मात्र का कल्याण करता है। इससे पहले उनके अनुआईयों ने उनको माला एवं साल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बिजली विभाग अधिशाषी अभियन्ता मगन सिंह, पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार गुप्ता एवं राजू चौहान व अजीत भदौरिया आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.