जौनपुर, फरवरी 15 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या भगवान शिव की लीला का मार्मिक वर्णन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास राजन महाराज ने शाहगंज को पवित्र भूमि बताते हुए कहा कि यहां से सौ सौ किलोमीटर की दूरी पर तीन तीर्थ अयोध्या, काशी व प्रयागराज स्थित है। इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। शाहगंज की धरा को अर्पण, तर्पण और समर्पण की भूमि बताया। कथा के दौरान उन्होंने ने बालक राम के मनोहारी लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि बालक श्रीराम बाल्य अवस्था में ऐसी ऐसी लीलाएं करते थे कि माता कौशल्या पिता राजा दशरथ समेत पूरा महल आनंदित हो उठता था। उनके करतब से माता-पिता समेत गुरुजन आश्चर्य चकित हो उठते थे। आगे कहा कि भगवान शिव को जब ज्ञात हु...