मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- शुकतीर्थ में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, स्वीट साइलेंस धाम में आगामी गुरुवार को शिव जयंती महोत्सव मनाया जायेगा जिसमें वरिष्ठ नागरिको को सम्मानित किया जायेगा तथा योग साधना का प्रशिक्षण दिया जायेगा। सेंटर की संचालिका बीके प्रवेश दीदी ने कार्यक्रम के बारे बताया की आगामी 26 फ़रवरी को शिव जयंती महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जायेगा जिसमे विभिन्न विभागों से सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान किया जायेगा व पुष्प वर्षा के बीच होली मिलन किया जायेगा। कार्यक्रम मे अध्यात्मिक प्रवचन, योग ध्यान साधना प्रशिक्षण, मन को प्रसन्न व तन को स्वस्थ रखने के उपाय बताये जाएंगे। सुख व शान्ति की अनुभूति कराई जायेगी कार्यक्रम मे जनप्रतिनिधि, समाजसेवी बड़ी संख्या मे भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...