सहरसा, फरवरी 9 -- सहरसा, निज संवाददाता। रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बनगांव रोड स्थित सेवाकेंद्र शांति अनुभूति भवन द्वारा सोमवार से आयोजित 90वें त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसे झंडी दिखाकर स्थानीय सेवाकेन्द्र प्रभारी स्नेहा बहन एवं एनसीसी कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल वी रविशंकर ने रवाना किया। शोभायात्रा में भोलेनाथ शिव बाबा की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी का यह संदेश था कि शिव भोलेनाथ बाबा अभी सभी आत्माओं को मुक्ति-जीवनमुक्ति का वर्सा देने के लिए सत्य ज्ञान दे रहे हैं। अभी ही वह समय है जब हम निराकार परमपिता परमात्मा शिव से सर्व प्राप्तियां व जन्म-जन्म की मनोकामनाएं पूरी करने का वरदान प्राप्त कर सकते हैं। शोभायात्रा बनगांव रोड स्थित शांति अनुभूति भवन से शुरू होकर शहर क...