कोडरमा, फरवरी 8 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मधुबन पंचायत भवन परिसर में रविवार को शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने "भक्ति में शिव गुरु हैं" से संबंधित भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर शिवमय हो उठा। शिव शिष्य परिवार के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने साहब श्री एवं दीदी नीलम आनंद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव जन-जन के गुरु हैं और प्रत्येक व्यक्ति उन्हें अपना गुरु बना सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को गुरु स्वरूप अपनाने के लिए किसी धन-दौलत की आवश्यकता नहीं, बल्कि स्थायी शिव शिष्यता की जरूरत है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 1000 से अधिक श्रद्धालु उपस्थित हुए। इस दौरान करीब 200 से अधिक लोगों ने भगवान शिव को अपना गुरु स्वीकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.