घाटशिला, फरवरी 15 -- बहरागोड़ा।महा शिव चतुर्दशी के पावन अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने खांडामौदा पंचायत के विभिन्न गांवों में सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण किया उन्होंने इस अवसर पर भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस सेवा कार्य में उनके साथ क्षेत्र के कई प्रमुख समाजसेवी और कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से मनोरंजन गिरी, रतिकांत शीट, आकुल बाग, निताई पैड़ा,हुकुम महतो, संजय राणा, मुना दास,श्यामसुंदर बारीक,निरंजन साहू, रिकी षाड़ंगी,सीता राम आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.