जहानाबाद, जुलाई 19 -- शिव चर्चा एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन करपी, निज संवाददाता जिला मुख्यालय में विहान महिला विकास फाउंडेशन द्वारा शिव चर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के सचिव काजल राज शर्मा ने कहा कि शिव जन जन के गुरु हैं। शिव को भगवान के रूप में सभी लोग पूजा करते हैं। लेकिन यदि इन्हें गुरु के रूप में पूजा किया जाए तो परिणाम जल्द मिलता है। महादेव विश्व गुरु हैं। जो लोग शिव को गुरु बनाते हैं उनका लौकिक और पारलौकिक दोनों मनोरथ सिद्ध होता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि महादेव को गुरु बनाकर उनकी आराधना करें। कोई भी व्यक्ति शिव को गुरु बना सकता है। दया, चर्चा एवं नम: शिवाय से प्रणाम कर इन्हें गुरु बनाया जा सकता है। इन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि महादेव को सच्चे मन से याद करें। उनकी समस्या का निराकरण निश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.