गोपालगंज, फरवरी 15 -- हथुआ,एक संवाददाता महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय हथुआ के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र शिवमय हो उठे। रविवार की सुबह से ही शिवालयों में आस्था की बयार बह रही थी। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारों में श्रद्धालु लग रहे। सर्वाधिक भीड़ बाबू साहब हाता स्थित पृथ्वी पालेश्वर शिव मंदिर व बड़ा कोइरौली स्थित बऊरहवा शिव मंदिर पर रही। जहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल,दूध,शहद,दही,घी और गंगाजल से अभिषेक किया। इस दौरान बेलपत्र,धतूरा,भांग और आक के फूल भगवान शिव को अर्पित किए गए। पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने मेले का आनंद लिया। मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। मेले में पूजा सामग्री,फल,फास्ट फूड,सौंदर्य प्रसाधन,खिलौने आदि की दुकानों पर खूब भीड़ रही। इसके अलावा चैनपुर हाता के सफेद शिवलिंग वाले शिव म...