महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ब्लॉक सभागार घुघली में पंचायत सहायक यूनियन का गठन सर्वसम्मत से किया गया। इसमें शिव कुमार प्रजापति को ब्लॉक अध्यक्ष और काजल तिवारी को महामंत्री मनोनीत किया गया। इसी क्रम में प्रमोद प्रसाद को उपाध्यक्ष, आकाश उपाध्याय को महासचिव, जावेद अख्तर को मीडिया प्रभारी व ज्ञान प्रकाश तिवारी को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। मनोनीत सभी समस्त पदाधिकारी को मुख्य अतिथि इस्तखार उर्फ टुनटुन के द्वारा माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गईं। मुख्य अतिथि द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद व गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रवि पांडे, अनुपमा पटेल, नेहा सिंह, काजल, ममता गोयल, अवधेश गौड, संदीप यादव उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.