गोपालगंज, फरवरी 5 -- कटेया, एक संवाददाता। भगवान शिव की पूजा से जीवन में सुख और शांति की अनुभूति होती है। सभी प्रकार के क्लेश दूर होते हैं तथा आपसी मनमुटाव और संघर्ष समाप्त हो जाते हैं। यह बातें स्थानीय प्रखंड के बनिया छापर गांव में आयोजित श्री शिव शक्ति महायज्ञ में श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरुवार को अयोध्या से आयीं अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता परम पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी ने कही। उन्होंने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि माता पार्वती की कठोर तपस्या के फलस्वरूप भगवान शिव ने उन्हें अपनी शक्ति के रूप में स्वीकार किया। यह विवाह अत्यंत दिव्य और अलौकिक था। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि जब नंदी पर सवार भगवान भोलेनाथ भूत-पिशाचों के साथ बारात लेकर राजा हिमाचल के यहां पहुंचे, तो माता पार्वती के माता-पिता बारात को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.