पटना, सितम्बर 26 -- श्री रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को गांधी मैदान में धनुष यज्ञ, श्रीराम जानकी विवाह और लक्ष्मण परशुराम संवाद को कलाकारों ने अभिनय से जीवंत कर दिया। श्री राधा सर्वेश्वर ब्रज सांस्कृतिक कला अकादमी वृंदावन मथुरा के कलाकारों ने स्वामी वशिष्ठ के निर्देशन में अपने अभिनय से सबको भाव विभोर कर दिया। शुक्रवार शाम में रामलीला की शुरुआत प्रभु श्री राम की आरती से हुई। शिव धनुष भंग, राम-सीता विवाह प्रसंग और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। आरती के बाद मंच पर मिथिला नगरी में सीता विवाह का दृश्य साकार हुआ। राजा जनक के दरबार में राम, लक्ष्मण से लेकर रावण, बाणासुर तक राजा-महाराजा नजर आए। शिव के धनुष को भंग करने के राजा-महाराजाओं के असफल प्रयास के बाद राजा जनक को अपनी प्रतिज्ञा पर पश्चाताप होने लगा। राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.