घाटशिला, फरवरी 16 -- गालूडीह। उल्दा गांव में मंदिर स्थापना के बाद रविवार को शिव, काली और शनि देव की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसको लेकर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में बड़बिल, धोबोडांगा, उल्दा सहित आसपास की महिलाएं शामिल थीं। कलश यात्रा उल्दा स्थित मंदिर के प्रांगण से एनएच होते हुए बराज स्वर्णरेखा डैम पहुंचा जहां से महिलाओं ने जल उठाकर उल्दा स्थित सभी देवी-देवताओं को स्नान कराया। मंदिर के संस्थापक गौरीशंकर आचार्य ने बताया कि रविवार को रूद्राभिषेक सहित पूजा-पाठ चलता रहेगा। वहीं सोमवार की शाम काली पूजा और मंगलवार को शनि देव की पूजा होगी। पं. काजल भट्टाचार्य द्वारा पूजा संपन्न की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...