हल्द्वानी, जनवरी 28 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से बुधवार को शहर में कलश यात्रा निकाली गई। एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में गुरुवार यानि 29 जनवरी से 4 फरवरी तक रोजाना दोपहर एक बजे से शिव कथा का आयोजन किया जाएगा। शिव कथा से पूर्व बुधवार को निकाली गई कलश यात्रा का उद्घाटन मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने किया। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से शुरू हुई यह यात्रा कल्याणपुरा चौराहा, अटल रोड, अटल तिराहा, जेल रोड तिराहा होते हुए एमबी इंटर कॉलेज लौटी। यात्रा में 551 पवित्र कलश शामिल थे। पीतांबर रंग की साड़ियों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा को खास बना दिया। जगह-जगह सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने पुष्पवर्षा, आरती और भव्य स्वागत किया। भगवान गणेश, हनुमान, शिव, गण एवं शिव परिवार की झांकी ने सबको आकर्षित किया। आयोजकों ने बत...