जौनपुर, जनवरी 5 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत गोड़िला स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में अराजक तत्व ने भगवान शंकर और राधा-कृष्ण की मूर्ति तोड़ कर खंडित कर दिया। रविवार को सुबह जब भक्त पूजा करने पहुंचे तो टूटी मूर्तियां देख आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने मंदिर के बाहर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के के सिंह के समझाने बुझाने पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उक्त गांव स्थित गोड़िला फाटक रेलवे क्रासिंग पर राधा-कृष्ण का मंदिर है। मंदिर में भगवान शंकर और राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित है। शनिवार की रात अराजक तत्वों ने तीनों प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब मंदिर के पुजारी हरिश्चंद्र बिंद और अन्य भक्त प...