भभुआ, फरवरी 21 -- उमापुर गांव में चल रहे ज्ञान यज्ञ में शिव-पार्वती विवाह का किया वर्णन दर्जनों गांवों से काफी संख्या में कथा सुनने पहुंचे थे महिला-पुरुष श्रद्धालु (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के उमापुर गांव स्थित सहस्त्र लिंगेश्वर यानी हजरिया महादेव मंदिर परिसर में आयोजित ज्ञानयज्ञ के दौरान वृंदावन से आई प्रवचनकर्ता गौर प्रिया जी की कथा सुनने के लिए चौथे दिन आसपास के दर्जनों गांव के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा दिखे। उन्होंने शिव-पार्वती विवाह की कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह एक अद्भुत था। उनकी बारात में देवता, दानव, भूत-प्रेत, सांप-बिच्छू सभी शामिल थे। उन्होंने कहा कि जब बारात दरवाजे पर आई और बेटी की मां मैना की नजर दूल्हे पर पड़ी तो वह मूर्छित हो गई। माता पार्वती की ...