प्रयागराज, फरवरी 9 -- सांस्कृतिक चेतना शक्ति संस्था की ओर से राजरूपपुर में शिव उत्सव आयोजित किया गया। कलाकारों ने शिव, पार्वती, गणेश व नंदी के रूप में भाव-नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। अध्यक्ष पूनम तिवारी ने कहा शिव उत्सव संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त माध्यम है। मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप चित्रांशी, विशिष्ट अतिथि राम लखन चौरसिया रहे। डॉ. राहुल शुक्ल साहिल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साकिब सिद्दीकी बादल, प्रीति श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, शगुन तिवारी, समृद्धि तिवारी, अदिति गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...