एटा, फरवरी 15 -- जलेसर। महाशिवरात्रि पर जलेसर के पटना पक्षी विहार स्थित प्राचीन पूर्ण इच्छेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं और सैकड़ों कांवड़ियों ने पहुंच भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ विधान पूर्वक पूजा उपासना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंदिर में कई प्रकार की व्यवस्थाएं की गई। उसके साथ ही एसडीएम भावना विमल एवं कोतवाली प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मंदिरों का भ्रमण करते रहे। महाभारत कालीन इस शिव मंदिर मेले आयोजन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात डायवर्ट किया। इसके अलावा कस्बा के चिंताहरण महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ बनी रही। इसी प्रकार संकट हरण मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, नागेश्वर बगीची स्थित शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों पर भी गंगा घाट से लाकर कावड़े चढ़ाई गई। परसौंन के प्राचीन शिवालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.