बुलंदशहर, जनवरी 2 -- औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांव लुहारली में शिव आरोग्य हॉस्पिटल द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों को खून की जांच पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई, जबकि डॉक्टरों की ओपीडी, जनरल चेकअप और दवाइयां पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 95 से अधिक रोगियों ने स्वा स्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अमित अधाना ने बताया कि जिन वरिष्ठ नागरिकों की आयु 70 वर्ष या उससे अधिक है और जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनका आयुष्मान कार्ड हॉस्पिटल द्वारा बनवाया जाएगा। साथ ही उनका इलाज भी निशुल्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिव आरोग्य हॉस्पिटल में सभी प्रकार की लैप्रोस्कोपिक सर्जरी एवं विभिन्न बीमारियों का इलाज आयुष्मान भारत यो...