बुलंदशहर, जनवरी 3 -- नगर के मोहल्ला कालापीर में शनिवार को शिव आरोग्य हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों को खून की जांच पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई, जबकि डॉक्टरों की ओपीडी, सामान्य जांच और दवाइयां पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर का लाभ 60 से अधिक मरीजों ने उठाया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अमित अधाना ने बताया कि जिन वरिष्ठ नागरिकों की उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक है और जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है, उनका आयुष्मान कार्ड हॉस्पिटल द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही ऐसे मरीजों का इलाज भी नि:शुल्क किया जाएगा।उन्होंने बताया कि शिव आरोग्य हॉस्पिटल में सभी प्रकार की लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी बीमारियों के इलाज की व्यवस्था भी हॉस्पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.