आगरा, फरवरी 22 -- ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बल्केश्वर द्वारा शिव जयंती शिवरात्रि महोत्सव सिंधु भवन, बल्केश्वर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान एवं अतिथियों ने भगवान शिव की आराधना के साथ किया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि शिव आराधना विश्व शांति और मानव कल्याण की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा मानव सेवा, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति, सभ्यता और संस्कार के परिचायक हैं। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी महाशिवरात्रि और शिव उपासना को लेकर अपने आध्यात्मिक विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी आगरा ज़ोन की इंचार्ज ...