छपरा, जनवरी 2 -- अमनौर के लाल ने बढ़ाया सारण का मान छपरा विधि मंडल के पूर्व महामंत्री के पुत्र हैं डॉक्टर शिवेंद्र रंजन छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि अमनौर प्रखंड के सलखुआ गांव निवासी और छपरा विधि मंडल के पूर्व महामंत्री व वरीय अधिवक्ता रवि रंजन प्रसाद सिंह व शिक्षिका माधुरी सिंह के होनहार पुत्र डॉ. शिवेंद्र रंजन को वर्ष 2026 बैच के लिए इंडियन नेशनल यंग एकेडमी ऑफ साइंस का सदस्य चुना गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके वैज्ञानिक नेतृत्व, शोध उत्कृष्टता और समाज व विज्ञान के प्रति उनके आउटरीच योगदान को मान्यता देता है। डॉ. शिवेंद्र रंजन वर्तमान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में स्कूल ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। वे बायोमटेरियल, नैनोमेडिसिन और ट्रांसलेशनल नैन...