देहरादून, अक्टूबर 3 -- देहरादून। सचिवालय प्रशासन ने शुक्रवार को प्रमोशन आदेश जारी किए। उप सचिव शिवेंद्र नारायण सिंह को संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नत किया गया। अनुसचिव शुचि अग्रवाल को उपसचिव पद पर पदोन्नति दी गई। अनुभाग अधिकारी रंजन क्वीरा अनु सचिव पद पर पदोन्नत हुए। समीक्षा अधिकारी खिलाप सिंह बिष्ट को अनुभाग अधिकारी पद पर प्रमोशन दिया गया। सचिव सचिवालय प्रशासन दीपेंद्र चौधरी की ओर से पदोन्नति आदेश जारी किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...