कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर। 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता अंडर-19 बालिका क्रिकेट में रविवार को खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूपी ने बिहार को 54 रन से पराजित किया। इस जीत के साथ ही यूपी टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मध्य प्रदेश के शिवपुरी मैदान पर खेले गए मैच में यूपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से शिबू सिंह पाल व शिवी सिंह ने 45-45 रन और रेखा ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में बिहार की ओर से काजल व प्रतिभा ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में बिहार की पूरी टीम यूपी की घातक गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में सात विकेट पर सिर्फ 93 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रतिभा ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवी सिंह ने तीन व ईशा पांडे ने एक विकेट लिया। कानपुर की शिवी सिंह को प्लेयर ऑफ द ...