बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सदर अस्पताल, इस्लामपुर प्रखंड के आत्मा व सिरारी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में शुक्रवार को शिविर लगा कैंसर रोगियों की खोज के लिए 175 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। इनमें से पांच संदिग्ध मिले हैं। उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला कैंसर स्क्रीनिंग अधिकारी डॉ. जिक्रा बदर ने बताया कि जांच में दो में बच्चादानी, दो मुंह व एक स्तन कैंसर की संदिग्ध मिली हैं। जांच के बाद बीमारी की पुष्टि होते ही उनका इलाज शुरू किया जाएगा। शिविर में डॉ. अभिषेक कुमार, अंतरा सिन्हा, मंजुला कुमारी व अन्य ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.