धनबाद, मई 30 -- सिजुआ। झारखंड सरकार के जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय धनबाद की ओर से गुरुवार को नगरीकला दक्षिण पंचायत सचिवालय में शिविर लगाकर जन कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन के माध्यम से लोगों को योजनाओं के बारें में जानकारी दी गई। इसमें पेंशन योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, बागवानी, जल संरक्षण, सावित्री बाई फुले झानो योजना आदि शामिल है। कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया अशोक ठाकुर ने पौधरोपण कर किया। मौके पर उप मुखिया प्रितपाल सिंह, वार्ड सदस्य कविता हजरा, फूल कुमारी देवी, संपत्ति देवी, माला देवी, रेखा देवी, जलेश्वर तुरी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...