लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दंत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ. कमलेश वर्मा ने विद्यार्थियों को दांतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, उनसे होने वाले रोगों और उनके उपचार की जानकारी दी। डॉ. कमलेश वर्मा ने बताया कि कैविटी, मसूड़ों से खून आना, दांतों में संवेदनशीलता (ठंडा-गर्म लगना), दर्द व बदबू, तथा दांतों का आड़ा-तिरछा होना दंत रोगों की प्रमुख समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि दांतों की सही देखभाल न करने से ये समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं। उन्होंने दंत स्वास्थ्य के लिए कुछ सरल घरेलू उपाय भी बताए, जिनमें गर्म पानी में नमक मिलाकर कुल्ला करना, फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से नियमित ब्रश करना, मीठे पदार्थों का सीमित सेवन करना तथा प्रत्येक छह माह में दंत चिकित्सक से जांच कराना शामिल है...